Excel मे Table कैसे बनाए? 5 आसान स्टेप्स मे सीखे।

Excel, यह Microsoft Office पैकेज का एक important सॉफ्टवेर है इसका उपयोग सभी तरह की लिस्ट आदि बनाने मे किया जाता है। आज की इस पोस्ट मे हम आपको Excel मे table बनाना सिखाने वाला हू। जिसमे आप जानेंगे की किस तरह से हम अपने raw डाटा को tabular फॉर्म मे कन्वर्ट कर सकते है। अगर आप beginner है और एक्सेल के बारे मे अधिक जानकारी नहीं है तो आपको  एक्सेल क्या है? जरूर जानना चाहिए।
excel-me-table-kaise-banaye
Excel क्या है?

एक्सेल एक ऐसा सॉफ्टवेर है जिसमे हम अपने डाटा को table के रूप मे बना सकते है जिससे डाटा को समझना और भी आसान बन जाता है। इसमे हम column और row मिलते है। Excel मे Column को A, B, C.... नाम से दर्शाया जाता है और row को 1, 2, 3 नंबर से दर्शाया जाता है।
जब एक कॉलम और रो आपस मे एक दूसरे को कांटते है तो उससे एक cell का निर्माण होता है और प्रत्येक cell का एक unique (अद्वितीय) एड्रैस होता है। जैसे- A1, B37, C14 आदि। अगर यह एड्रैस किसी दूसरे cell मे कभी भी repeat नहीं हो सकता है। तो चलिये दोस्तो अब हम जानते है की excel मे table कैसे बनाते है?

Excel मे Table बनाना सीखे in हिन्दी

एक्सेल मे table बनाने के लिए आपको किसी स्पेशल फंकशन या फॉर्मूला को सीखने की जरूरत नहीं है। आप बड़ी ही आसानी से बस हमारी बताई स्टेप्स को फॉलो करके excel मे table बनाना सिख सकते है। हम यहा पर आपको simple product (सामान) table/लिस्ट उसकी कीमत के साथ बनाना सीखने वाले है।
1. सबसे पहले अपने कम्प्युटर/लैपटाप मे Start Menu से Excel ओपेन करे या फिर shortcut key से ओपेन करने के लिए windows key+R दबाये और फिर उसमे Excel टाइप करके Enter कर दीजिये।
2. अब आपको सबसे पहले फ़र्स्ट वाले cell मे S.No. टाइप करना है और फिर दूसरे cell मे product name, तीसरे सेल मे Price लिखना है। चूंकि यह हमारी heading है इसलिये Home tab के Bold ऑप्शन से इसे इसे Bold कर देंगे।
excel-me-table-bold-kaise-kare
3. अब बस आपको format के according एंट्री बढ़ाते जाना है और हर न्यू row पर SNO भी बढ़ाते जाना है।  नीचे इमेज मे आप इसे देख सकते है।
excel-data-table-kaise-banaye
हमने डाटा एंटर तो कर दिया है लेकिन अभी उसमे borders को apply नहीं किया है। अब आप सोच रहे होंगे की excel तो एक table/list creating सॉफ्टवेर है और इसमे तो हमे पहले से ही lines दिख रही है फिर borders क्यो सेट करना पड़ेगी। तो मई आपको बता दु की दोस्तो, यह लाइंस सिर्फ सॉफ्टवेर के समझने के लिए है अगर हम अभी इसे प्रिन्ट देंगे तो इसमे borders नहीं आएगी।

Excel मे Table बनाने के बाद border कैसे लगाए?

4. excel table मे बार्डर लगाने के लिए सबसे पहले आपको first cell (A1) पर क्लिक करना होगा और फिर keyboard से shift का बटन दबा कर रखना है और last सेल यानि की जहा तक के लिए आपको borders set करना है उस पर क्लिक करना होगा। जिससे पूरी टेबल सेलेक्ट हो जाएगी।
apply-border-on-table
5. अब ऊपर home tab मे आप देख सकते है की U के पास (__) शो हो रहा होगा उस पर क्लिक करे जिससे और भी ऑप्शन खुल जायेंगे। इसमे आप देख सकते है की आपको All borders का ऑप्शन भी दिखाई देगा तब इस पर क्लिक कर दीजिये।
excel-data-table-is-ready-for-use

अब आप देख सकते है की आपके द्वारा बनाई गयी table पर border सेट हो चुकी है। तो देखा दोस्तो इस तरीके से आप बड़ी ही आसानी से excel मे table बनाना सिख सकते है। और हमारे ऊपर बताए तरीके से किसी भी टेबल का फ़ारमैट बना कर उसमे एंट्री स्टार्ट कर सकते है।

No comments:

Post a Comment

Apna Comment Kare